भोपाल। 
एमपी बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अचानक तबियत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वाहन का गेट लगने से घायल हो गए थे जिसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अस्वस्थ होने की सूचना पर अस्पताल में उनके समर्थकों, बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं का जमावड़ा लग गया। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बैतूल जिले के आठनेर में स्वागत समारोह का आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि वाहन के गेट से उनका हाथ चोटिल हो गया था जिसके बाद बीच कार्यक्रम में ही उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं

खबर अपडेट की जा रही है…