भोपाल, सबकी खबर। 
गुरूवार को ज्योतिषाचार्य सत्येंद्र गुरू जी सबकी खबर के स्टूडियो में थे उन्होंने कई सारे खोजी विषयों पर अपनी बात रखी। एक छोटे से पॉडकॉस्ट में गुरूजी ने अपने विचार बडे ही बेबाकी के साथ रखे। लेकिन जिस विषय पर सबकी खबर ने गुरू जी से राय ली उनके ज्योतिषिय विचार जाने वह बडे ही चौंकाने वाले हैं। सत्येंद्र गुरूजी ने अब तक 13 किताबें लिखी हैं। उन 13 किताबों में ज्योतिष सागर नाम से ही इनकी करीब आठ से नौ किताबें हैं और इसमें समग्र ज्योतिष को समाहित करने की कोशिश की है। गागर में सागर भरने वाली जैसी बात है। तो करीब नौ किताबें ज्योतिष सागर के नाम से है। ज्ञान सागर के नाम से है।  गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष् उमंग सिंघार के एक बयान से जो राजनीतिक हल्को में खलबली मची हैं उसी को लेकर सबकी खबर ने गुरूजी से जानना चाहा।  ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में खाद की कमी को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान खाद की कमी से परेशान हैं. सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. सिंघार ने कहा कि जब सरकार तानाशाही रवैया अपनाती है, तो विरोध स्वाभाविक है. अगर यही स्थिति रही, तो देश में भी भारत जैसी स्थिती होगी सिंघार  के बयान को लेकर राजनीतिक हल्कों में माहौल गरमाया हुआ है। 
सत्येंद्र गुरू जी बातचीत के अंश

  • सबकी खबर:  हमारे पड़ोस में अस्थिरता की स्थिति है। तख्ता पलट चल रहे हैं। चाहे हम बात करें श्रीलंका की, बांग्लादेश की, नेपाल की, अफगानिस्तान की, म्यांमार की जिस तरह के हालात हो रहे हैं। उससे कहीं ना कहीं हमारे देश के लोग भी चिंतन तो करने लगे हैं और चिंतन के साथ एक चिंता भी होती है कि क्या हमारे देश में भी युवा पूरी तरह संतुष्ट हैं? क्या हमारे देश के युवाओं को भ्रष्टाचार की कोई चिंता नहीं है? क्या हमारे देश के युवाओं को पूरा रोजगार मिल रहा है? क्या ऐसे हालात कभी भारत में हो सकते हैं? 
  • सत्येंद्र गुरू जी: देखिए पड़ोस में जो अस्थिरता हो रही है देश के अंदर देश के बाहर यह अस्थिरता का भारत के ऊपर कोई बहुत बड़ा असर नहीं होने वाला है। भारत पे जो असर हो रहा है वो मणिपुर में पिछले एक डेढ़ साल से हिंसा चल रही है। वो भी दो जातिगत समुदाय के गुटों में चल रही है। भारत इन सब चीजों से बचा हुआ है। आप देखेंगे भारत में 1947 जब भारत आजाद हुआ उसके बाद से लोकतांत्रिक ढांचा इस प्रकार का बना हुआ है कि आज तक 47 से लेकर कभी विद्रोह किसी प्रकार का नहीं हुआ है।  ज्योतिष इस गणना के अनुसार कि भारत सरकार का तख्ता पलट होगा या जन क्रांति होगी या जनता राष्ट्रपति 1975 के बाद जनता संतुष्ट है 1975 में क्रांति हुई थी या 2012-13 में अन्ना आंदोलन हुआ उसके बाद भारत में कोई आंदोलन नहीं हुआ है। तो भारत में कोई भी ऐसे हालात तो नहीं दिख रहे है। 
  • सबकी खबर: कांग्रेस ने  एक मूवमेंट खड़ा किया है  वोट छोड़ गद्दी छोड़। वोट चोर गद्दी छोड़। क्या इसका युवाओं पे कोई असर दिख रहा है? 
  • सत्येंद्र गुरू जी : नहीं होने वाला। कोई असर नहीं होगा।