MP के पूर्व केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस कार्यालय ट्रस्ट से इस्तीफा! राजनीतिक गलियारों में हलचल!
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है। अरुण यादव ने खंडवा कांग्रेस कार्यालय ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी संगठन मंत्री संजय कामले ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि अरुण यादव ने निजी वजहों से इस्तीफा दिया है। हालांकि वे कुछ दिन पहले ही इस्तीफा दे चुके लेकिन अब संगठन मंत्री ने पुष्टि की हैं। वहीं अरुण यादव के इस्तीफे को काफी हैरानी वाला फैसला माना जा रहा है। हालांकि गांधी भवन ट्रस्ट के सभी सदस्यों को अरुण यादव के गुट का बताया जाता है। वहीं उनके इस्तीफे के बाद स्थानीय कांग्रेस में भी हलचल है और अरुण यादव का इस्तीफा गले से नीचे नहीं उतर रहा है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप