एमपी में 20 IPS अफसरों के तबादले:धार और अशोकनगर जिले के एसपी बदले; सात रेंज के डीआईजी इधर से उधर
भोपाल।
मध्यप्रदेश में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सोमवार दोपहर को गृह मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अशोकनगर और धार जिले के एसपी बदले गए हैं। छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए डीआईजी पदस्थ किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर और भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) को भी बदला गया है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप