मंत्री नागर सिंह चौहान ने उमंग सिंगार को दिया जवाब, कहा- आदिवासी हिंदू थे और रहेंगे
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के बयान पर विवाद हो गया है। सिंघार ने बालाघाट में आदिवासी विकास परिषद के एक कार्यक्रम में कहा था कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं। इस बयान पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति और धरती मां की पूजा करता है। वे काम की शुरुआत में गणेश जी की पूजा करते हैं। चौहान ने कहा कि आदिवासी गांवों में भगवान शिव, हनुमान और गणेश के प्राचीन मंदिर हैं। उन्होंने सिंघार से सवाल किया कि जब धरती पर सबसे पहले आदिवासी आए, तो ये मंदिर कहां से आए। मंत्री ने आरोप लगाया कि सिंघार राहुल गांधी के इशारे पर यह बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आदिवासी समाज विकास की ओर बढ़ रहा है। चौहान ने धर्मांतरण का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आदिवासी हिंदू हैं और हिंदू रहेंगे। उन्होंने आदिवासी समाज से आह्वान किया कि वे ऐसे नेताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरें जो उनका अपमान करते हैं।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार