सिंघार बोले- बीजेपी आदिवासी को सरसंघचालक क्यों नहीं बनाती:'आदिवासी हिंदू नहीं' बयान पर कायम; CM ने कहा- कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व का विरोध करती है
छिंदवाड़ा।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के छिंदवाड़ा में 'आदिवासी हिंदू नहीं' वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भास्कर से बातचीत करते हुए सिंघार ने यहां तक कहा कि बीजेपी को आदिवासियों से इतना ही प्रेम है तो बताए कि आदिवासी को सरसंघचालक कब बनाएगी? बता दें, सिंघार ने छिंदवाड़ा में कहा था कि गर्व से कहो- हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं। मैं कहता हूं, शबरी ने राम को बेर खिलाए थे, वह शबरी आदिवासी थी। सिंघार ने कहा कि आदिवासी नेताओं को केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए।
सिंघार के बयान पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस हमेशा हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में ही काम करती है। राहुल गांधी ने हिंदुत्व का मजाक बनाया। हिंदुओं के बारे में जिस ढंग से बात रखी, वो उनका अपना बचकाना पन था। इसी बात को मणिशंकर अय्यर ने अलग ढंग से कहा, उनकी अपनी थ्योरी, वो जानें। उसी परंपरा में स्टालिन से लेकर रेवंत रेड्डी तक सनातन को मच्छर डेंगू, न जाने क्या-क्या बोलते रहे।
अब हमारे यहां के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कह रहे हैं आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं हैं। कमाल हो गया, शर्म आती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। राजनीति जरूर करो, लेकिन हिंदुत्व पर प्रश्न उठाना, ये जनता माफ नहीं करेगी।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार