"मछली" का सिफारिशी भाजपा नेताओं का करीबी:पूर्व मंत्री पटेल ने शाह, असम सीएम के साथ पाठक की फोटो शेयर की; खुद को शारिक पार्टनर बताया
भोपाल।
भोपाल में लव जिहाद, ड्रग्स जिहाद और जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे आरोपों से घिरे मछली परिवार को बचाने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC)के सदस्य प्रियंक कानूनगो के घर पहुंचे जैनेन्द्र पाठक को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है।पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलेश्वर पटेल ने फेसबुक पर जैनेन्द्र पाठक की बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीरें शेयर कर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। कमलेश्वर ने पाठक की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ जैनेन्द्र पाठक की फोटो शेयर की हैं।
अब कमलेश्वर ने जो लिखा वो पढ़िए..
कल मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो जी ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश निवासी जैनेंद्र पाठक उनसे मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचा और ड्रग्स, रेप, लव जिहाद जैसे गंभीर आरोपों में फंसे ‘मछली’ को छोड़ देने की सिफ़ारिश कर रहा था।
BJP विधायक का भतीजा है जैनेन्द्र
कमलेश्वर ने आगे लिखा- यह जैनेंद्र पाठक, सिहावल से भाजपा विधायक विश्वमित्र पाठक का भतीजा है। जैनेंद्र पाठक की पूरे देश में भाजपा नेताओं के साथ गहरी नज़दीकी है। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का क़रीबी माना जाता है। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर असम, मध्य प्रदेश और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों तक के साथ उनकी तस्वीरें मौजूद हैं। कई केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं के साथ उनका उठना-बैठना है।
एक तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव जी मंच से ‘मछली’ का घर गिरवाकर नैतिकता की बातें करते हैं।दूसरी तरफ, उनकी ही पार्टी के विधायक का रिश्तेदार मानवाधिकार आयोग में मिठाई और सिफ़ारिशें लेकर कुख्यात आरोपी ‘मछली’ को बचाने पहुंचता है। क्या यही है भाजपा का दोहरा चरित्र?
ड्रग्स माफ़िया ‘मछली’ पर ये गंभीर आरोप हैं
- हिंदू लड़कियों को ड्रग देकर बलात्कार करना
- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना
- इस्लाम में धर्मांतरण करवाना
वंचित केवट- मांझी समाज के पारंपरिक तालाबों पर अवैध कब्जा करना
यही नहीं, भाजपा विधायक का भतीजा ख़ुद कह रहा है कि ‘मछली’ उसका बिजनेस पार्टनर भी है। तो क्या भाजपा विधायक और उनके भतीजे भी इन जघन्य अपराधों में शामिल हैं? अगर नहीं, तो फिर मछली के लिए भाजपा नेताओं की इतनी हमदर्दी क्यों है? कई रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि भाजपा के कई नेता ‘मछली’ के साथ अवैध प्रॉपर्टी डील में जुड़े हुए हैं। अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश की जनता आपसे पूछ रही है क्या भाजपा सरकार ड्रग्स माफ़िया को संरक्षण दे रही है?

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज