कौड़ियों में नहीं करोड़ों में बिके हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, पटवारी के बयान का दिग्विजय सिंह ने किया खंडन
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान का खंडन किया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से बीजेपी में गए थे तो वे कौड़ियों के भाव बिके थे। दिग्विजय सिंह पटना में राहुल गांधी की यात्रा के समापन के अवसर पर वहां पहुंचे थे और आज तक की रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि जीतू पटवारी ने बयान दिया है कि सिंधिया जी कौड़ियों के भाव बिके। क्या आप ऐसे हल्के बयानों का समर्थन करते हैं? दिग्विजय सिंह एक कुछ सेकंड के लिए रुके और फिर उन्होंने उनके माइक पर कहा कि सिंधिया जी कौड़ियों के भाव नहीं करोड़ों के भाव बिके हैं। और यह कह के आगे निकल गए। अब इसके देखना आप दूरदार परिणाम होंगे क्योंकि अभी कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि राजा और महाराजा के बीच में कोई पैक्ट हो गया है। कोई आघोषित समझौता हो गया है और यही कारण है कि सिंधिया और दिग्विजय सिंह एक दूसरे को काफी सम्मान दे रहे थे। पिछले दिनों भोपाल में एक शिक्षा शिक्षण समिति के कार्यक्रम में सिंधिया ने मंच से नीचे आकर दिग्विजय सिंह का हाथ थामा और उन्हें मंच तक ले गए थे। बाद में जब दिग्विजय सिंह जी ग्वालियर पहुंचे तो उन्होंने सिंधिया को अपना पुत्रवत बताया। तो यह सारी चीजें चली रही थी। इस बीच अचानक पटना में दिग्विजय सिंह ने जो बयान दिया है वो निश्चित तौर पे सिंधिया खेमे को नहीं पचने वाला। सिंधिया खामा पलटवार की तैयारी कर रहा है। क्योंकि दिग्विजय सिंह ने साफसाफ कह दिया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कौड़ियों के भाव नहीं करोड़ों के भाव बिके हैं।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज