भोपाल में गणवार्ता पार्टी ने निकाली ट्रंप की शवयात्रा :शोक संदेश छपवाए, 13 दिन बाद कराएंगे मृत्युभोज; ट्रैरिफ के विरोध में फूंका पुतला
भोपाल।
भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के विरोध में भोपाल में भारतीय गणवार्ता पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टाकीज तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सांकेतिक शवयात्रा निकाली।फिर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ट्रंप का पुतला फूंककर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जबरिया तरीके से 50% टैरिफ लगाया है। शवयात्रा निकालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की तेरहवीं के कार्ड भी बांटे गए।
पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि 13 दिन बाद तेरहवीं पर लोगों को मृत्युभोज भी कराया जाएगा।
13 दिन बाद मृत्युभोज भी खिलाएंगे
भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा- ट्रंप ने दोस्ती के नाम पर गद्दारी की है। वह दोस्ती के नाम पर कलंक है। उसने गद्दारी की है। अमेरिका के साथ हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। ये पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। हम 13 दिन बाद इसकी तेरहवीं भी करेंगे। मृत्युभोज भी खिलाएंगे।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज