भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार फैक्ट्री पर मारा छापा:यासीन मछली के पास से मिली पिस्टल ने खोला राज; टीकमगढ़ से कट्टे और मशीनें बरामद
भोपाल।
भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को टीकमगढ़ जिले के रामगढ़ गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ में स्थानीय जतारा थाना पुलिस टीम भी थी। दरअसल, भोपाल में हथियार के साथ पकड़े गए एक आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने ये हथियार टीकमगढ़ जिले से खरीदे थे। इसी जानकारी के आधार पर भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर रामगढ़ गांव पहुंची और वहां छापा मारा।
मिस्त्री के काम की आड़ में कर रहा था अवैध काम
टीकमगढ़ पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेंद्र उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा (निवासी चंदेरी गांव) रामगढ़ में मिस्त्री के साथ-साथ गाड़ियों की बॉडी बनाने का भी काम करता था। इसी की आड़ में वह अवैध हथियार भी बनाता था। क्राइम ब्रांच आज पूरे मामले का खुलासा करेगी। आरोपी के कब्जे से अवैध फायर आर्म्स मिले हैं। कार्रवाई को प्रिंस के घर और रामगढ़ स्थित फैक्ट्री पर एक साथ अंजाम दिया गया था।
अंशुल की निशानदेही पर की कार्रवाई
दरअसल पिछले दिनों पुलिस ने बदमाश अंशुल सिंह उर्फ भूरी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। सूत्रों का दावा है कि इसी की निशानदेही पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। अंशुल ने ही मछली परिवार के यासीन अहमद उर्फ मिंटू को देसी पिस्टल बेची थी। इस पिस्टल को पुलिस ने यासीन के पास से बरामद किया था।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज