सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के हाथ MPCA की कमान:महानआर्यमन के सामने कोई फॉर्म नहीं; सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे
भोपाल।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के नए प्रेसिडेंट महानआर्यमन सिंधिया का बनना तय हो गया है। एमपीसीए चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी, लेकिन महानआर्यमन के अलावा प्रेसिडेंट पद के लिए अन्य किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है।
एमपीसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव 2 सितंबर को होना है। 30 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि थी। नई कार्यकारिणी मंगलवार को एमपीसीए की एजीएम में तीन साल के लिए चुन ली जाएगी। एजीएम में शामिल होने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और महानआर्यमन 1 सितंबर को इंदौर पहुंच जाएंगे।
अन्य मेंबर भी निर्विरोध बनना तय
- उपाध्यक्ष: विनीत सेठी
- सचिव: सुधीर असनानी
- कोषाध्यक्ष: संजय दुआ
कमेटी मेंबर
- संध्या अग्रवाल
- राजीव शिरोडकर
- प्रशुन कनमड़ीकर
- विजेस राणा।
2019 में यह रहा था परिणाम
निर्विरोध रूप से अभिलाष खांडेकर अध्यक्ष, रमणीक सलूजा उपाध्यक्ष, सिद्धियानी पाटनी सहसचिव चुनी गई थी।
सचिव पद के लिए संजीव राव ने अमिताभ विजयवर्गीय को 17 और कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन जैन ने प्रेमस्वरूप पटेल को 78 वोटों से हराया था।
क्रिकेट कमेटी में प्रशांत द्विवेदी ने सर्वाधिक 171, योगेश गोलवलकर ने 148 और मुर्तजा अली ने 137 वोट के साथ जीत दर्ज की थी।
देवाशीष निलोसे को 115 और सुनील लाहोरे को 38 वोट मिले थे।
कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों पर अक्षय धाकड़, धीरज श्रीवास्तव, रघुराज सिंह चौरड़िया, संग्राम कदम निर्विरोध चुने गए थे।
चुनाव में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता वाले आईडीसीए को सर्वसम्मति से संस्थागत सदस्य की कैटेगरी में चुना गया था। जिसका प्रतिनिधित्व संजय लुणावत ने किया था।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज