भोपाल में टीआई ने बुजुर्ग- युवक को पीटा, लातें मारी:कहा- आवारा तत्वों को खदेड़ा, कानून व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा करना पड़ा
भोपाल।
भोपाल के मंगलवारा इलाके में टीआई अजय कुमार सोनी और उनकी टीम ने एक बुजुर्ग गुमठी संचालक को थप्पड़ मारे। उसकी दुकान का सामान गिरा दिया। टीआई ने इस दौरान बुजुर्ग और वहां खड़े युवक को लातें भी मारी। घटना शुक्रवार रात को आजाद मार्केट वाइन शॉप के सामने की है। पुलिस ने गुमठी के आसपास खड़े लोगों को भी खदेड़ा। टीआई का बुजुर्ग और युवक को पीटते हुए वीडियो भी सामने आया है। टीआई अजय कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार रात को टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए निकला था। वाइन शॉप के सामने हम्माल सहित अन्य असामाजिक तत्व बैठते हैं। जहां से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस दौरान असामाजिक तत्वों को समझाइश भी दी और खदेड़ा भी है।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो उचित कदम होते हैं, उठाए जाते हैं। वाइन शॉप के बेहद करीब गणेश पंडाल है, ऐसे में यहां असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण कभी भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन सकती है।
युवक को भी टीआई ने लातें मारी
वाइन शॉप के ठीक सामने बुजुर्ग बीते करीब बीस सालों से पान मसाले की गुमठी चलाते हैं। इसी बुजुर्ग को टीआई लात मारते और लात मारकर गुमठी का सामान फेंकते दिख रहे हैं। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी आस पास के लोगों को खदेड़ने के साथ पीट रहे हैं। गुमठी के पास खड़े एक बैग टांगे युवक को भी टीआई ने तीन लात मारीं।
जबरन गुमठी बंद कराकर लौट गई पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में वाइन शॉप के कारण लोगों का जमावड़ा रहता है। आए दिन विवाद होते हैं, लेकिन पुलिस बुजुर्ग गुमठी वाले को पीटकर और उसकी गुमठी को बंद कराकर चली गई।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज