भोपाल में ऐशबाग आरओबी पर 90 डिग्री टर्न को किया जाएगा ठीक, 10.7 मीटर बढ़ेगा पुल का रेडियस
भोपाल।
राजधानी भोपाल के ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की डिजाइन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब इसके समाधान का रास्ता निकल गया है। इसकी रेडियस को बढ़ाया जाएगा। बता दें भोपाल में अमर उजाला संवाद 2025 के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माना था कि पुल में तकनीकी खराबी है, जिसकी डिजाइन को ठीक किया जा रहा हैं। इसके बाद ही बड़ी कार्रवाई करते हुए सात इंजीनियर को निलंबित और निर्माण करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की गई थी। अब रेलवे और सेंट्रल एक्सपर्ट कमेटी के निरीक्षण के बाद पुल के रिडिजाइन करने पर सहमति बन गई है। अब रेलवे के औपचारिक अनुमोदन के बाद पुल पर काम शुरू होगा।
यह होगा पुल में बदलाव
ऐशबाग पुल की डिजाइन में बदलाव होगा। पुल की रेडियस अभी मात्र 6 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 16.7 मीटर किया जाएगा। मोड को चौडा करने के लिए पुल के दोनों तरफ नए पियर्स तैयार किए जाएंगे। इस बदलाव से पुल पर ट्रैफिक को स्मूथ मूवमेंट दिया जाएगा। यह ब्रिज 18 करोड़ रुपये की लागत से 648 मीटर लंबा रेल ओवरब्रिज बना हैं।
पीडब्ल्यूडी ने बनाई थी कमेटी
बता दें जुलाई 2025 को लोक निर्माण विभाग ने इस मामले में एक एक्सपर्ट कमेटी गठित की थी। इसमें सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के विशेषज्ञों को शामिल किया गया था। समिति ने निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट दी और अब उसी आधार पर नया डिजाइन लागू किया जा रहा है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज