भोपाल में रिटायर होंगे सतपुड़ा-विंध्याचल भवन, अरेरा हिल्स बनेगा MP का 'मिनी सेंट्रल विस्टा'
भोपाल।
भोपाल के सतपुड़ा और विंध्याचल भवन अब इतिहास होने वाले हैं, क्योंकि दिल्ली के सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर भोपाल में मंत्रालयों के लिए नए भवन तैयार किए जाएंगे, जिसके प्लान पर काम शुरू हो गया है. अरेरा हिल्स क्षेत्र में आने वाले सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों को तोड़ा जाएगा और यहां नए भवन बनाने का काम शुरू किया जाएगा, जिसे 'मिनी सेंट्रल विस्टा' कहा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह काम मप्र हाउसिंग बोर्ड की तरफ से किया जाएगा, ऐसे में सभी मंत्रालयों से उनके दफ्तर के हिसाब से जगह और आवश्यकता की जानकारी मांगी गई है, ताकि मंत्रालयों में उनके लिए पर्याप्त जगहें दी जा सके.
भोपाल में बनेंगे 117 नए दफ्तर
बता दें कि भोपाल में 117 नए दफ्तर बनेंगे, जिसमें जिसमें कुल 1,56,610 वर्ग मीटर बिल्ट अप एरिया का आंकलन किया गया है, उसी के हिसाब से इन भवनों का निर्माण किया जाएगा. बता दें कि हाल ही में 2 जुलाई को हुई साधिकार समिति की तरफ से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद हाउसिंग बोर्ड की तरप से टेंडर भी जारी किया गया है. हालांकि यह तय हो गया है कि भोपाल के सतपुड़ा-विंध्याचल भवनों पहले नहीं तोड़ा जाएगा, जब मंत्रालय यानि वल्लभ भवन के आसपास नए भवन बन जाएंगे तो उसके बाद इन दोनों भवनों को तोड़ा जाएगा और यहां नए भवन बनाने का काम शुरू होगा. बताया जा रहा है कि इसके लिए अरेरा हिल्स में जो झुग्गियां बनी हैं उन्हें विस्थापन करने के निर्देश भी भोपाल जिला प्रशासन की तरफ से जारी कर दिए हैं.

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज