दिग्विजय-सिंधिया विवाद पर लक्ष्मण सिंह बोले- बीती ताहि बिसार दें...'हाईकमान से नहीं कार्यकर्ताओं से चले मजबूत कांग्रेस'
भोपाल।
मध्यप्रदेश में वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर उठे विवाद के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और गुना की चाचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भी सामने आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपील की है कि पुरानी बातों को भुलाकर एक नई और मजबूत कांग्रेस का निर्माण किया जाए। दरअसल, हाल ही में दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच काम करने की शैली को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ। इसी कारण सरकार गिरी। दिग्विजय ने यह भी कहा कि उन्होंने बीच-बचाव की पूरी कोशिश की थी, यहां तक कि एक उद्योगपति से भी मदद मांगी थी, लेकिन मतभेद दूर नहीं हो पाए।
बोले- बीती ताहि बिसार दे
इसी विवाद के बीच लक्ष्मण सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “अभी विवाद चल रहा है कि कांग्रेस की सरकार क्यों और कैसे गिरी। मेरा सभी से निवेदन है कि बीती ताहि बिसार दे। हालांकि मुझे दल से निकाल दिया गया है, लेकिन दिल से न आप मुझे निकाल सकते और न मैं आपको निकाल सकता।”
नई कांग्रेस बनाने की अपील
लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा, मेरा सुझाव है कि हम सब मिलकर एक नई कांग्रेस बनाएं, जो कार्यकर्ताओं से चले, नीचे से चले। जहां कोई हाई कमान न हो। हाई कमान न पहले काम आया था जब सरकार गिर रही थी और न आगे काम आएगा। आइए, सब मिलकर एक मजबूत कांग्रेस बनाएं और कांग्रेस की सरकार बनाएं। उन्होंने अपने संदेश को कुछ पंक्तियां गाकर भी समाप्त किया- छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी। नए दौर में लिखेंगे, हम मिलकर नई कहानी।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज