भोपाल। 
राजगढ़ में कांग्रेस नेता द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने आज पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों ने हाथ में बोरे लेकर रेड क्रॉस अस्पताल से पीसीसी कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर विरोध कर मार्च निकाला।प्रदर्शन कर रही महिलाएं जैसे ही पीसीसी कार्यालय की ओर बढ़ीं, पुलिस ने बीच सड़क पर बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के लाड़ली बहना वाले बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर हाथ में बोरे और तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने अभद्र टिप्पणी महिलाओं पर की है। कांग्रेस हमेशा से गंदी राजनीति करती आई है। हम देखेंगे कि कैसे कांग्रेस के नेता लाड़ली बहनों को बोरे में भरेंगे। बता दें कि राजगढ़ जिले के कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने पिछले दिनों लाडली बहनों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अबकी बार एक साथ जीतेंगे। लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे।