'भाजपा में मारामारी... बिहार चुनाव के बाद बदलेंगे हालात'
भोपाल।
निगम-मंडल और भाजपा में अन्य पदों पर हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने सियासी हमला बोला है. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में पदों को लेकर जमकर मारामारी मची हुई है और बिहार चुनाव के बाद हालात बदल जाएंगे. कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने एमडी ड्रग और मछली मामले पर भी बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े नेताओं के तार इसमें जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस और इंटेलिजेंस पूरी तरह फेल साबित हुई है. तुर्की से कनेक्शन निकल रहा है और मेट्रो प्रोजेक्ट में तुर्की के पार्ट लगाए जा रहे हैं.
सीएम के ‘कृष्ण’ वाले बयान पर तंज
पीसी शर्मा ने आगे कहा कि सुनसान मकानों में बिजली कनेक्शन है, लेकिन आबादी वाले इलाकों में नहीं. मछली पकड़ने से नहीं, मगरमच्छ पकड़ने से ही मामले का सच सामने आएगा. वहीं सीएम के ‘कृष्ण माखन चोर नहीं, बल्कि हक के लिए लड़ने वाले थे’ वाले बयान पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को जनता को उनके हक का माखन और घी दिलाने की चिंता करनी चाहिए.
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कहा कि हमारी सरकार में लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है. इससे पहले कभी इस स्तर पर एक्शन नहीं हुआ. कांग्रेस जनता के असली मुद्दों से भटकाकर सिर्फ राजनीति कर रही है.

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात