दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह करेगा राजधानी का यह कांग्रेस नेता, खून से खत लिखा
भोपाल।
मध्यप्रदेश में 16 अगस्त को नियुक्त किए गए 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेशभर से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना 'मोनू' ने मंगलवार को भोपाल के बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने खून से पत्र लिखकर राहुल गांधी से न्याय की मांग की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना ने कहा कि भोपाल के नए जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को लेन-देन के जरिए पद दिया गया है। उनका यह भी आरोप है कि प्रवीण सक्सेना के भाजपा नेताओं से भी संबंध हैं। मोनू सक्सेना ने ऐलान किया कि वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राहुल गांधी को अंधेरे में रखकर व्यापमं घोटाले के आरोपियों को संगठन में पद दे रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।

Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव