भोपाल। 
अर्चना तिवारी मामले में GRP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल SP राहुल कुमार लोढ़ा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अर्चना तिवारी के लिए लगातार शादी के रिश्ते आ रहे थे, लेकिन वो शादी नहीं करना चाहती थी. शुजालपुर के रहने वाले सारांश से अर्चना की इंदौर में दोस्ती हुई थी. एक ही ट्रेन में उस दिन दोनो यात्रा कर रहे थे. रेल SP राहुल कुमार लोढ़ा ने  बताया कि सारांश ने कुछ लीगल एडवाइज ली थी. इस बीच अर्चना के घर वालों ने पटवारी के साथ रिश्ता तय कर दिया था और घर वालों ने अर्चना पर पढ़ाई छोड़कर शादी का दबाव बनाया. अर्चना ने सारांश से हरदा में ढाबे पर बैठक बात की और भागने की प्लानिंग बनाई, लेकिन बाद में भागने की प्लानिंग कैंसल कर दी और गुमशुदगी की साजिश रची. अर्चना को लगा था कि GRP मिसिंग पर इतना ध्यान नहीं देगी. उन्होंने आगे बताया कि तेजन्दर नामक व्यक्ति ने इटारसी स्टेशन की जानकारी दी, जहां से CCTV न हो वहां से भागने की प्लानिंग बताई. तेजन्दर ने नर्मदापुरम में ट्रेन में अर्चना को कपड़े दिए, जिसके बाद अर्चना B3 कोच से A2 कोच में जाकर भाहर निकली. आउटर से अर्चना बाहर निकली, जहां CCTV नहीं था. इतना ही नहीं अर्चना तिवारी ने मोबाइल तेजन्दर को बागतवा के जंगलो में फेंकने के लिए कहा. इसके बाद अर्चना सारांश के साथ कार से गई, लेकिन उसी रात एक फ्रॉड मामले में तेजन्दर को दिल्ली पुलिस ले गई.