माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में अभ्युदय कार्यक्रम में सीएम के पहुंचते ही बिजली गुल, प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास हुए शामिल
भोपाल।
भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र अभ्युदय-2025 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी और प्रख्यात कवि एवं रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास के मुख्य वक्तव्य से हुआ। मुख्यमंत्री के सभागार में प्रवेश करते ही अचानक बिजली गुल हो गई। इस दौरान छात्रों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए। कार्यक्रम में माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण जाएगा। साथ ही नवागत विद्यार्थियों के स्वागत सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, पत्रकारिता की परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस मौके पर “पोषण अभियान” का समापन भी हुआ। अभियान के तहत 1111 पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। तीन दिवसीय अभ्युदय-2025 कार्यक्रम 22 अगस्त तक चलेगा।

Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव