नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने खोला मोर्चा.... दो महीने में 7 से 10 हजार वोटर बढे़, इसलिए 27 सीटों पर कांग्रेस हारी
भोपाल।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। इसके बाद मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 2023 के विधानसभा चुनाव में करीब 16 लाख वोटों का हेर-फेर किए जाने का आरोप लगाया है। भोपाल में सिंघार ने कहा- हमने मध्य प्रदेश के बारे में चीजें समझी कि किस तरह से वोट चोरी कर फर्जी जनादेश लेकर भाजपा ने सरकार बनाई। इसमें चुनाव आयोग ने किस तरह से भाजपा की सरकारें बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा- चुनाव आयोग कहता है कि हम पारदर्शिता रखते हैं। सभी पार्टियां हमारी स्टेकहोल्डर होती हैं। हर चुनाव में हम सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची देते हैं। कौन सी सूचियां देते हैं और कौन सी नहीं देते। कैसे वोट बढ़ाए या काटे जाते हैं। ये मतदाता सूचियां देने में ही गड़बड़ है।
सिंघार बोले- दो महीने में बढ़े थे 16 लाख वोटर
उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में गड़बड़ियों को उदाहरण समेत सामने रखा। सिंघार ने कहा- 2023 के विधानसभा चुनाव में दो महीने में ही करीब 16 लाख वोटर बढ़े थे। चुनाव आयोग ने एक पत्र 9 जून 2023 को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को जारी किया। इसमें आदेश दिया कि मतदाता सूची में 30 जून के बाद जो वोटर हटाए, बढ़ाए गए वो लिस्ट चुनाव आयोग ने नहीं दी। आयोग ने साफ लिखा था कि ये लिस्ट न तो वेबसाइट पर डाली जाए और न ही किसी को दी जाए।

ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा