भिंड के लहार विधायक की बढ़ती मुश्किलें: साले के बाद पत्नी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली के मयूर विहार में हुई एफआईआर!
भिण्ड / भोपाल।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमरीश शर्मा के साले सुधांशु द्विवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी की एक और एफआईआर दिल्ली के मयूर विहार में दर्ज हो गई है। सुधांशु द्विवेदी इस समय 97 करोड़ की धोखाधड़ी में मुंबई जेल में बंद हैं। इन विधायक के साले को मध्य प्रदेश की जेल में लाने को लेकर विधायक शर्मा जी ने काफी जोड़तोड़ भी की थी मीडिया में मामला आने के बाद विधायक की काफी किरकिरी भी हुई थी। लेकिन कोर्ट के आदेश के सामने उनकी एक न चल सकी। आखिरकार कोर्ट के आदेश से साले साहब को को मुंबई की आर्थर रोड जेल पर रवाना कर दिया गया है। लेकिन अब नया धोखाधडी का मामला गाजियाबाद से सामने आ रहा हैं जिस पर विधायक अमरिश की पत्नी फंसती नजर आ रही है। खबर यह है कि बिहार की एक कंपनी है जिसका नाम है विकास चावल उद्योग। इनके साथ भी विधायक के साले व्यापार कर रहे थे। विधायक के साले साहब की कंपनी का नाम हैं सूर्या ट्रेडिंग कंपनी और इस कंपनी मालकिन हैं विधायक की पत्नी सत्यांका शर्मा। सत्यांका शर्मा भले ही कंपनी की मालकिन हो लेकिन कारोबार और धोखाधड़ी तो सुंधाशु ही करते थे। पूरा लेनदेन डीलिंग का काम करते थे सुधांशु द्विवेदी।
बिहार के व्यापारी के साथ की 2 करोड़ की धोखाधड़ी
बिहार की कंपनी है गोपाल प्रसाद की फर्म है विकास चावल उद्योग। इसके साथ में लेनदेन किया और जब 2 करोड़ 25 लाख देने की बारी आई तो साले साहब ने मोबाइल बंद कर लिया। अब बिहार के व्यापारी ने गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और प्रेशर बनाया कि हम एफआईआर करा रहे हैं। तो 21 मार्च 2024 को इसी सुधांशु ने उन्हें 25 लाख तो दे दिए। जबकि उनके 2 करोड़25 लाख थे। 25 लाख देके कहा कि आप कुछ दिनों रुको मैं आपको दे दूंगा। और उसके बाद यही हुआ यहां बुलाते थे, वहां बुलाते थे, पता नहीं बताते थे, फोन नहीं उठाते थे। अंततः इस व्यापारी ने गाजियाबाद में शिकायत की और नई दिल्ली के मयूर विहार थाने में इसकी एफआईआर भी हो गई है।
एफआईआर में विधायक की पत्नी का भी नाम
पुलिस कमिश्नर को और पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सुधांशु के खिलाफ 2 करोड़ की धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज हो गई। अब इस एफआईआर में नाम लिखा हुआ है सत्यांका शर्मा का जो विधायक की पत्नी हैं जिस फर्म में पैसा दिया गया है, जिस फर्म ने धोखाधड़ी की है, साइन तो विधायक की पत्नी के होते हैं चेक पे। मालिक तो वो है इनकी। तो अब आप यह मान के चलिए कि इन दोनों का नाम है। विधायक के साले का भी नाम है। विधायक की पत्नी का भी नाम है। फिलहाल जांच शुरू हो गई है। प्रथम दृष्ट्या दिख रहा है विधायक जी की पत्नी भी आरोपी बनाई जा सकती हैं। गिरफ्तार भी हो सकती हैं क्योंकि इसमें पूरा लेनदेन के कागज है उनके पास। एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा