भिंड में खाद को लेकर धरना, कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी:कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बोले- 2 दिन में मांग पूरी हो, किसान बोले- बिना खाद लिए नहीं उठेंगे
भिंड।
भिंड शहर में खाद वितरण की अव्यवस्था को लेकर सोमवार को किसानों का आक्रोश बाईपास भरौली रोड पर फूट पड़ा। सुबह करीब 12:30 बजे शुरू हुआ किसानों का आंदोलन देर दोपहर तक चलता रहा। किसानों का कहना था कि उन्हें खाद के टोकन तो मिल रहे हैं लेकिन उन पर अक्टूबर माह की तारीख दर्ज है। किसानों ने सवाल उठाया कि जब टोकन आज बांटे जा रहे हैं तो खाद भी आज ही मिलनी चाहिए। इसी मांग को लेकर किसानों ने सड़क पर धरना दिया और कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने दिया आंदोलन को समर्थन
किसानों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि खाद वितरण में हो रही गड़बड़ी सरकार की नाकामी है। अगर किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का समय दिया।
नेता के बयान पर भड़के लोग
हालांकि उनके इस बयान पर आंदोलन स्थल पर मौजूद कई किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा कि वे आज धरना दे रहे हैं और उनकी मांग है कि आज ही खाद उपलब्ध कराई जाए, किसी भी तरह की समय सीमा स्वीकार्य नहीं होगी। इसके बाद माहौल और गरमा गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंचे
दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी मौके पर पहुँचे। उन्होंने किसानों की समस्याएँ सुनीं और कहा कि पांच सदस्यीय किसान प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मुलाकात करेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन सहकारी समितियों की लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता के कारण वितरण प्रभावित हो रहा है।खासकर सहकारी समिति के डीएमओ अमित गुप्ता पर खाद वितरण में लापरवाही के आरोप लगाए गए।

तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत