कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह की पीड़ा आई बाहर, बयां किया अपना दुखड़ा
ग्वालियर।
डॉ. गोविंद सिंह जी ने रविवार को लहार में भिंड के नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अपने मन की पीड़ा को व्यक्त किया। उनका कहना था कि वे 40 साल में उन्होंने ना अपना घर देखा ना परिवार देखा और वे लगातार सेवा करते रहे। उनका यह भी दावा है कि चुनाव हारे नहीं हैं। यह चुनाव लूटा गया है। बेईमानी से चुनाव जीता गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लेकर परिवार से लेकर बहुत सी ऐसी बातें कही उन्होंने कहा राजनीति में हमने नहीं देखा हमारा घर कहां है? कौन घर में बीमार है? हम देखने नहीं जाते। कौन कितना तकलीफ उठा रहा है? कितनी जमीन है, कितना खेत है। 24 घंटे हर कार्यकर्ता के लिए पार्टी के लिए समस्याओं के लिए किसान के लिए जो आता है चुनाव हारने के बाद भी हम चैन में नहीं बैठते एक दिन में 20—20 जगह कार्यकर्ता से मिलते हैं। वह जिम्मेदारी हारे भले ही है लेकिन वोट तो दिए हैं सहयोग तो किया है अब हमारी जिम्मेदारी है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज