पीएम की अपील को ठेंगा! भिंड में बीजेपी नेता का गाड़ियों वाला शक्ति प्रदर्शन, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश
भिंड।
पीएम मोदी ने युद्ध संकट के बीच जनता से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। लेकिन, बावजूद इसके कई भाजपा नेताओं ने ही अपील का असर नहीं किया है। ताजा मामला भिंड जिले में से सामने आया है। जहां बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 10 गाड़ियों के काफिले के साथ नजर आए। जिसको लेकर अब सवाल उठ रहे है।
जानकारी के अनुसार, बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार लहार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ 10 गाड़ियों का काफिला चलता दिखाई दिया। बताया गया कि वह यहां प्रदेश अध्यक्ष समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। दो पुलिस की गाड़ियां भी साथ-साथ चल रही थी। कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोर-शोर से स्वागत किया गया।
वहीं, दो जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा गई। ताकि कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया जा सकेगा। लेकिन, इस पूरे घटनाक्रम में पीएम मोदी की अपील का असर नहीं दिखाई दिय। बल्कि पेट्रोल-डीजल की जमकर बर्बादी की गई है। इस स्वागत कार्यक्रम के वीडियो-फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इससे पहले किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव भी सैकड़ों गाड़ियां का काफिला लेकर निकले थे। जिस पर पार्टी संगठन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनसे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद से हटाया गया। अब राजनीतिक चर्चाएं इस बात को लेकर तेज हैं कि क्या बीजेपी संगठन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के मामले में भी उसी तरह सख्ती दिखाएगा या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

बंगाल में OBC-SC-ST प्रमाणपत्रों पर सियासी घमासान, शुभेंदु ने जांच की मांग कर बढ़ाया दबाव
ऑस्ट्रेलिया में हंतावायरस अलर्ट, क्रूज के छह यात्रियों को तीन हफ्तों तक निगरानी में रखा गया
वैश्विक तनाव के दौर में भारत का संतुलित रुख, UAE के साथ हुए समझौतों के दूरगामी मायने
US में अदाणी समूह से जुड़े विवाद पर हलचल तेज, धोखाधड़ी आरोपों के बीच अगला कदम अहम
यात्री समय रहते कूदे, स्लीपर बस में लगी आग में बची जानें
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी