PM की अपील की अनदेखी पड़ी भारी: भिंड भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए, 'वाहन रैली' ने छीन ली कुर्सी!
भिंड।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील के बावजूद निकाली गई वाहन रैली को संगठन ने अनुशासनहीनता माना। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिलाध्यक्ष पद से हटाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संगठन का मानना है कि पार्टी की कार्यशैली और शीर्ष नेतृत्व के संदेश के विपरीत इस तरह की वाहन रैलियां गलत संदेश देती हैं और यह प्रधानमंत्री की अपील की अवहेलना है। बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए अपने कारकेड में 13 वाहनों को घटकार 8 कर दिया है। बुधवार को सीएम के कारकेट में सिर्फ 6 वाहन थे। उन्होंने मंत्रियों और निगम मंडलों में हो रही नियुक्तियों के पदाधिकारियों को सालीन तरीके से पदभार ग्रहण करने और मंत्रियों को भी अपने काफिले में गाड़ियां कम करने की अपील की थी। इसके बाद पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर सादगी और ईंधन बचत को लेकर संदेश दिया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई बड़ी वाहन रैली संगठन के निशाने पर आ गई। राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को बीजेपी संगठन की सख्त अनुशासनात्मक नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

विरोधियों का प्रदर्शन, कुर्सियां हटा कर दरियों पर बैठ गए सुनाम काउंसिल में
बांग्लादेश में खसरे का कहर, मृतकों की संख्या 432 पहुंची, 60 हजार से ज्यादा संक्रमित
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने दिखाई झंडी, अमृत भारत एक्सप्रेस हुई शुरू
स्कूल सेवा आयोग के विकेंद्रीकरण का फैसला, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता
सत्ता संभालते ही CM विजय का बड़ा फैसला, 16 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को DA का तोहफा
फोन कॉल ना उठाने पर नाबालिग का बड़ा कदम, बॉयफ्रेंड के निजी वीडियो सार्वजनिक