संविधान को खत्म करने के लिए दलितों को टारगेट कर रही भाजपा सरकारें, भिंड पेशाब कांड पर बोले फूल सिंह बरैया
भिंड।
मध्य प्रदेश में दलितों से अमानवीय घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला भिंड से सामने आया है। जहां जिले के सुरपुरा में दलित युवक के साथ बंधक बनाकर मारपीट और पेशाब पिलाया गया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद प्रदेश कि सियासत गरमा गई है। मामले में जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और दलित नेता फूल सिंह बरैया ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर सुरपुरा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित युवक से करीब आधे घंटे तक बातचीत की और वही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से वीडियो कॉल पर बात कराई। इस पूरे मामले पर फूल सिंह बरैया ने कहा दलित युवक के साथ जो घटना घटित हुई है, कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और जल्द न्याय दिलवाएगी। वहीं उन्होंने कहा अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरी कांग्रेस जल्द धरना प्रदर्शन करेगी।
फूल सिंह बरैया ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में इतना बड़ा कांड सरकार के इशारे पर हुआ है। क्योंकि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। इसलिए दलितों, पिछड़ें वर्गों को टारगेट कर रही है। एससी एसटी और ओबीसी को भाजपा टारगेट कर रही है। भाजपा चाहती है कि जैसे पहले ये वर्ग उनकी जी हजूरी करते थे, वैसे ही अब करें। इसलिए पुराना संविधान लाना चाहती है। ये प्रदेश लेबल से इंडिया लेबल तक बड़ा मिशन है भाजपा का।

मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’