कर्नाटक डिप्टी सीएम ने विधानसभा में RSS का गीत गाया:VIDEO वायरल, लोग बोले- जल्दी भाजपा में जाएंगे; शिवकुमार ने कहा- मैं पैदाइशी कांग्रेसी
बेंगलुरु ।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को विधानसभा के अंदर RSS के गीत नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे की 2 लाइनें गाकर सबको चौंका दिया। यह तब हुआ जब विधानसभा में भाजपा विधायक आर अशोक ने शिवकुमार की ओर इशारा करते हुए जोर देकर कहा कि कर्नाटक सरकार को RCB भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।इस पर डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा कि उन्हें भाजपा की चालों के बारे में सब पता है। फिर उन्होंने भाजपा विधायक के साथ बहस के दौरान RSS के गीत की कुछ लाइनें पढ़ीं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शिवकुमार जल्द ही BJP जॉइन कर सकते हैं। यह CM सिद्धारमैया के लिए सीधी चेतावनी है।
अशोक का आरोप- शिवकुमार RCB को खुद लेने गए थे
विधानसभा में भाजपा विधायकों ने शिवकुमार पर भगदड़ भड़काने का आरोप लगाया। विधायकों ने कहा कि शिवकुमार ने ही लोगों में उन्माद पैदा किया था। शिवकुमार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर RCB टीम को लेने गए थे और हवाई अड्डे से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरी यात्रा के दौरान कन्नड़ झंडा लहराते रहे। जवाब देते हुए शिवकुमार बोले- 'बेंगलुरु में एक दुर्घटना हुई। ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी हुई हैं। जरूरत पड़ने पर मैं उन घटनाओं को भी पढ़कर सुनाऊंगा जो दूसरी जगहों पर हुई हैं। मुझे भी आपके बारे में बहुत कुछ कहना है।'
इस पर विपक्ष के नेता भाजपा आर अशोक ने शिवकुमार को याद दिलाया कि उन्होंने (शिवकुमार) एक बार कहा था कि वह RSS का खाकी पैंट पहनते हैं। इसके बाद सदन में शिवकुमार ने 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे' गाया। इसके बाद विपक्ष ने मेज थपथपाई, लेकिन कांग्रेस खेमे में सन्नाटा छा गया। हालांकि, भाजपा विधायक वी सुनील कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'उम्मीद है कि ये पंक्तियां रिकॉर्ड से नहीं हटाई जाएंगी।'
शिवकुमार बोले- मैं पैदाइशी कांग्रेसी
वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को शिवकुमार विधानसभा पहुंचे। उनसे पूछा गया कि क्या विधानसभा में RSS एंथम पढ़ना किसी तरह का संकेत था, तो उन्होंने कहा, 'मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मेरा खून मेरा जीवन, सब कुछ कांग्रेस में है। मैं जानता हूं कि आरएसएस कर्नाटक में कैसे संस्थानों का निर्माण कर रहा है। स्कूलों का अधिग्रहण कर रहा है। मैं कांग्रेसी हूं और मैं पूरी ताकत से कांग्रेस का नेतृत्व करूंगा।'

मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल