वाराणसी आ रही फ्लाइट का कॉकपिट खोलने की कोशिश:हाईजैक के डर से कैप्टन ने नहीं खोला, CISF ने 9 को हिरासत में लिया
बेंगलुरु।
बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसने दरवाजे का सही पासकोड भी डाला, लेकिन कैप्टन ने हाईजैक के डर से दरवाजा नहीं खोला। केबिन क्रू ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ के लोग आ गए। अंदर जाने की कोशिश करने लगे। एयरलाइंस कर्मियों ने उन्हें फटकार लगाते हुए सीट पर बैठाया। कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी। ATC ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना दी। जैसे ही विमान वाराणसी में लैंड हुआ, CISF ने आरोपी और उसके 8 साथियों को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही एटीएस, एलआईयू, सेंट्रल इंटेलिजेंस और साइबर क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। सभी बेंगलुरु के निवासी हैं। लोकल पुलिस के जरिए उनके एड्रेस का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। बाबतपुर पुलिस चौकी में सुबह 10.30 बजे से उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी के मोबाइल और कॉल डिटेल चेक किए जा रहे हैं। वाराणसी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। कॉकपिट विमान का अगला हिस्सा होता है, जहां से पायलट विमान को कंट्रोल करता है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1086) सोमवार सुबह 8:14 बजे बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ी थी। 10:20 बजे जैसे ही विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। CISF के जवान अंदर घुस गए। आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। CISF के अधिकारियों ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है।

कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार