कर्नाटक- कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ED ने गिरफ्तार किया:छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वैलरी मिली; गोवा में पांच कसीनो के मालिक
बैंगलुरू।
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को गिरफ्तार किया। वीरेंद्र की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। शुक्रवार को ED ने वीरेंद्र के ठिकानों पर छापा मारा था। जांच एजेंसी को छापेमारी के दौरान 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की ज्वैलरी मिली है। साथ ही एक करोड़ की फॉरेन करेंसी भी बरामद की है। चार गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। केसी वीरेंद्र कर्नाटक की चित्रदुर्ग विधानसभा में विधायक हैं। बताया गया है कि विधायक की गोवा में कसीनो कारोबार में हिस्सेदारी है। वे करीब पांच कैसिनो के मालिक हैं, जिसमें फेमस पप्पीज कैसीनो भी शामिल है।

अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”