मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट पर बांग्लादेश की आपत्ति
पीएम ने लिखा- 1971 की जंग हमारी जीत थी
बांग्लादेशी मंत्री बोले- भारत सिर्फ सहयोगी था
ढाका। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पोस्ट पर आपत्ति जताई है। उनके कानून मंत्री आसिफ नजरुल ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- 1971 की जीत बांग्लादेश की जीत है, भारत इसमें सिर्फ एक सहयोगी था। नजरुल ने अपनी पोस्ट के साथ पीएम मोदी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। दरअसल, पीएम मोदी ने सोमवार को ही 1971 की जंग को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने जंग में जान गंवाने वाले सैनिकों के बलिदान का सम्मान करते हुए उनके योगदान को भारत की जीत में अहम बताया था।भारत और बांग्लादेश ने कल, 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध की 53वीं वर्षगांठ मनाई है। दोनों देशों ने कोलकाता और ढाका में इस जीत को लेकर कार्यक्रम भी किए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन