दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर के खिलाफ आज बांग्लादेश बंद
-
रथयात्रा के दिन कई शहरों में प्रदर्शन
-
हिंदू संगठनों ने यूनिवर्सिटीज में विरोध किया
ढाका। बांग्लादेश में रथयात्रा के एक दिन पहले 26 जून को ढाका के खिलखेत में दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने आज घटना के विरोध में बांग्लादेश बंद का आह्वान किया है। बांग्लादेश हिंदू महासंघ ने शुक्रवार को बंद की जानकारी दी थी। शुक्रवार को रथयात्रा के दिन बांग्लादेश के कई शहरों में घटना के खिलाफ प्रदर्शन हुए। देश की अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय ने यूनुस सरकार के मंदिर गिराए जाने के फैसले के विरोध में कई जिलों और विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन और मानव श्रृंखला का आयोजन किया। ढाका में आयोजित एक विरोध रैली में हिंदू अलायंस के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट गोबिंद चंद्र प्रामाणिक ने कहा, ‘जहां मंदिर गिराया गया, वहां मस्जिदें और मदरसे हैं। वहां कई अवैध ढांचे भी मौजूद हैं। ऐसे में मंदिर और उसकी मूर्तियों को अवैध कहकर गिराना यह साबित करता है कि इस सरकार के हर कोने में कट्टरपंथी घुस चुके हैं।’ बांग्लादेश रेलवे अधिकारियों ने 26 जून को ढाका के खिलखेत में एक दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर चलवाया था। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मंदिर रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। हिंदू संगठनों का आरोप है कि अधिकारियों ने लोगों को जानकारी दिए बिना मंदिर तोड़ दिया।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त