बेंगलुरु भगदड़- कर्नाटक सरकार ने RCB को जिम्मेदार ठहराया
सरकार बोली- कार्यक्रम रद्द करते तो दंगा हो जाता
बेंगलुरु। 4 जून को IPL में 18 साल बाद RCB के जीतने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री डे परेड पर हुई भगदड़ को लेकर कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई। रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया है। इसमें कोहली का भी जिक्र है। कर्नाटक सरकार ने कहा है कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मची। जिसमें 11 लोगों की जान गई और 50 घायल हुए। हालांकि सरकार ने यह भी कहा कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ जाती। सरकार ने 15 जुलाई को हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने कोर्ट में कहा था कि वे रिपोर्ट को गोपनीय रखना चाहते हैं लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसी गोपनीयता के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है।

IND vs AUS: कोलकाता-मुंबई में 20 साल बाद टेस्ट
IPL 2026 से पहले विराट कोहली का नया टैटू वायरल
PSL 2026 के पहले मैच में गेंद का रंग बदलने का विवाद
भारत को बड़ी राहत, LPG लेकर पहुंचा ‘जग वसंत’