बलूच आर्मी ने आत्मघाती हमले का वीडियो जारी किया
-
कल पाकिस्तानी सेना के काफिले में ब्लास्ट किया था
-
दावा- 90 सैनिक मारे
कराची । बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमले का वीडियो जारी किया है। ये हमला BLA ने रविवार सुबह क्वेटा से ताफ्तान जा रहे 8 मिलिट्री वाहनों पर नोशकी के हाईवे के पास किया था। इस वीडियो में दिखाया गया है कि हाईवे से गुजर रहे सेना के काफिले की एक गाड़ी में विस्फोट हुआ। BLA ने इस गाड़ी को अपना पहला टारगेट, जबकि उसके पीछे चल रही दूसरी गाड़ी को दूसरा टारगेट बताया। इस वीडियो की शुरुआत में BLA ने लिखा कि उसकी मजीद ब्रिगेड और फतेह स्क्वॉड ने नोशकी के पास सेना के काफिले पर टारगेट अटैक किया। BLA ने दावा किया कि इसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रविवार शाम को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर कोस्ट गार्ड पर हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर सुरक्षा बलों और हमलावर लड़ाकों ने एक दूसरे पर फायरिंग की।
कुछ लड़ाके हथियारों के साथ कोस्ट गार्ड के अंदर घुस गए और वहां से हमला किया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह लड़ाके BLA से जुड़े हैं या किसी अन्य संगठन के सदस्य हैं।

पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच मायावती का बयान, कहा- टकराव नहीं समाधान चाहिए
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति
बंद कोयला खदानों के पानी का होगा सदुपयोग, झारखंड में शुरू होगी ‘कोल नीर’ पहल
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल