बब्बर खालसा का आतंकी कौशांबी से गिरफ्तार
- पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था
- हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार हुआ है। उसकी पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, वह बीकेआई के जर्मनी-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में भी था। यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह साढ़े 3 बजे छापेमारी कर लाजर मसीह को गिरफ्तार किया। वह पंजाब के अमृतसर जिले के कुर्लीयाना गांव का रहने वाला है। पिछले साल 24 सितंबर को लाजर मसीह पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। एसटीएफ को उसके पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, 1 विदेशी पिस्तौल और 13 कारतूस मिले हैं। इसके अलावा, गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एसटीएफ के सीनियर अफसर कोखराज थाने में आतंकी से पूछताछ कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के अधिकारी और जवान थाने में मौजूद हैं। थाने से 100 मीटर दूर का एरिया सील कर दिया गया है। इस मामले को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार लखनऊ में दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प