श्रीलंका से टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
- 29 जनवरी से खेला जाएगा पहला मुकाबला
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को 16 मेंबर्स स्क्वॉड का ऐलान किया। रेगुलर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे। कमिंस दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, इसलिए वे ब्रेक पर हैं। साथ ही वे टखने की चोट से उबर रहे हैं। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोट लग गई थी, इस वजह से वे आखिरी मुकाबला भी नहीं खेल सके थे। श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से होगी।

निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस