ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्मिथ का वनडे से संन्यास
- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हार के बाद फैसला
- कमिंस की जगह कप्तानी कर रहे थे
स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ ने वनडे से संन्यास ले लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को मंगलवार को भारत के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ टीम की कप्तानी कर रहे थे। वह टेस्ट खेलते रहेंगे और टी-20 इंटरनेशनल में वह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। 35 साल के स्मिथ ने भारत से हार के तुरंत बाद अपने साथियों को बता दिया था कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेल लिया है।

'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़