“चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव नहीं रहे, भाजपा में शोक की लहर”
अशोकनगर।
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव की लंबी बीमारी के चलते भोपाल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान सीएम मोहन यादव ने भी उनसे मुलाकात की थी।
अशोनगर के महुअन में हुआ था जन्म
72 वर्षीय राव राजकुमार सिंह यादव का जन्म महुअन ग्राम में हुआ था। उनका चंदेरी क्षेत्र में अच्छा खासा राजनीतिक वर्चस्व था उन्हें राजनीति अपने पिता से विरासत में मिली। पिछले 6 महीने से वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, जिन्हें उपचार के लिए भोपाल स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन बीमारी के चलते मंगलवार को उनका निधन हो गया।
पंचायत के पंच से विधायक तक का सफर
वहीं, पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह के परिवार का क्षेत्र में राजनीतिक दबदबा रहा। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत पंचायत में पंच के पद से शुरू की और फिर ईसागढ़ जनपद के जनपद अध्यक्ष बने और फिर 2008 में चंदेरी के विधायक के रूप में चुने गए। बाद में राव राजकुमार सिंह ने एक बार फिर पार्टी ने उन्हें चंदेरी विधानसभा से उन पर विश्वास जताया। लेकिन वह चुनाव हार गए बाद में राव राजकुमार सिंह बीएसपी के टिकट पर भी विधानसभा चुनाव लड़ा।
30 साल से ईसागढ़ जनपद में परिवार का दबदबा
राव राजकुमार सिंह के परिवार का काफी राजनीतिक वर्चस्व रहा है। लगभग 30 वर्षों से ईसागढ़ जनपद पर पहले उनके पिता बादल सिंह यादव बाद में पूर्व विधायक स्वयं जनपद अध्यक्ष बने। फिर उनकी पत्नी और वर्तमान में उनकी पुत्रवधू ईसागढ़ जनपद से अध्यक्ष हैं। साथ ही उनके गृह पंचायत में कई वर्षों से उनका ही वर्चस्व रहा।
चंदेरी क्षेत्र में रहा है दबदबा
- राव राजकुमार सिंह यादव का चंदेरी में रहा है दबदबा
- बीजेपी से पहले वह बीएसपी से भी लड़ चुके हैं चुनाव
- ईसागढ़ जनपद में उनके परिवार का है कब्जा
- प्रदेश के सीनियर नेताओं में जताया दुख
सीएम ने की थी मुलाकात
विधायक अपनी बीमारी के चलते भोपाल में अस्पताल में भर्ती थे, जिन्हें देखने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन दो दिन बाद उनका निधन हो गय। उनके निधन पर जिला सहित प्रदेश में शोक की लहर है। मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है

अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई