MP में शिक्षा की आड़ में ठगी! 1485000 लाख लेकर थमाई फर्जी डॉ डिग्री, जिंदगीभर की कमाई लुटी
अशोकनगर।
अक्सर फिल्मों में डॉ बनने का सपना पूरा करने लिए फर्जी डिग्री लेने के सीन दिखाए जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में भी डॉक्टर की फर्जी डिग्री बनाने का मामला सामने आया है। जिसके नाम से युवक को ठगों ने ऐसा सपना दिखाया कि उसकी जिंदगी भर की पूंजी ही लुट गई। विदिशा जिले में फर्जी डिग्री बांटने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर ने न केवल 14.85 लाख रुपए ठगे, बल्कि झूठी उम्मीदों के साथ नकली डिग्री और डिप्लोमा थमा दिए। मामला अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र के मल्हारगढ़ मूडरा गांव का है। यहां के निवासी 32 वर्षीय रघुवीर पुत्र गंगाराम बंजारा ने ग्वालियर आईजी को शिकायत कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। साथ ही शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है।
रिश्तेदारी में मुलाकात और शुरू हो गया फर्जीवाड़ा
रघुवीर बंजारा ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 में वह रिश्तेदारी में विदिशा गया था। यहां के कुरवाई तहसील के निपानिया गांव निवासी धर्मेंद्र नायक पुत्र लक्ष्मण नायक से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान धर्मेंद्र नायक ने खुद को विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के राधेकृष्णा कंप्यूटर ट्रेनिंग संस्था बरवाई का प्राचार्य बताया। धर्मेंद्र ने भरोसे में लेकर कहा कि वह रघुवीर बंजारा को बीएचएमएस और पीजीडीसीए करवा देगा। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी बुद्धा बंजारा को एएनएम कोर्स भी करवाने की बात कही।
रसीदों के साथ ली मोटी रकम
आरोपी ने युवक को सपना दिखाया कि डिग्री मिलने के बाद वह कहीं भी क्लीनिक खोलकर डॉक्टरी कर सकेगा। वहीं, उसकी पत्नी उसी क्लीनिक में नर्स का काम संभाल सकेगी। इससे पति-पत्नी को बड़ी इनकम होना शुरू हो जाएगी। धर्मेंद्र नायक ने अपने साथियों कुंदन नायक और गोविंद तिवारी के साथ मिलकर रघुवीर बंजारा से कुल 14 लाख 85 हजार रुपए नकद और फोन पे के जरिए ऐंठ लिए। इस रकम की बाकायदा रसीदें भी दी गईं, जिससे भरोसा और पुख्ता हुआ।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद