शहबाज की गीदड़ भभकी पर ओवैसी का जवाब, 'ब्रह्मोस है हमारे पास, उन्हें बकवास नहीं करनी चाहिए
नई दिल्ली।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने पाकिस्तान और उनके प्रधानमंत्री समेत अनाप-शनाप बयान देने वाले लोगों को चेतावनी भी दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कथित बयान 'कोई पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता' पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'ब्रह्मोस है हमारे पास'... उन्हें ऐसी बकवास नहीं करनी चाहिए। ऐसी धमकियों का भारत पर कोई असर नहीं होगा। बहुत हो गया।
हमें उस देश के लोगों के साथ क्रिकेट क्यों खेलना?
एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच संभावित क्रिकेट मैंच पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मैं क्रिकेट मैच देखने नहीं जा रहा हूं। मेरी अंतरात्मा, मेरा दिल इसकी इजाजत नहीं देता। हमें उस देश के लोगों के साथ क्रिकेट क्यों खेलना है, जो हमें हर दिन धमकी दे रहे हैं? आप पानी देना बंद कर चुके हैं। पानी से बड़ी कोई जरूरत है क्या? आपने बॉर्डर बंद कर दिए। आपने व्यापार बंद कर दिए। कितना नुकसान होगा, 300 करोड़-400 करोड़? मेरा जमीर गवारा नहीं करता।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव