मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने AS यशवंत कुमार, 2007 बैच के अधिकारी को मिली महत्वपूर्ण भूमिका
छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारी यशवंत कुमार (बैच 2007) को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्हें यह दायित्व भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र के आधार पर सौंपा गया है।
वर्तमान में यशवंत कुमार सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर कार्यरत हैं। वे इस नई ज़िम्मेदारी के साथ-साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत संभालते रहेंगे। साथ ही, हिमांशु गुप्ता (IAS, 2007) अब केवल सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें विभाग के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी