पूर्व बल्लेबाज उथप्पा के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
- ईपीएफ योगदान में धोखाधड़ी का आरोप
नई दिल्ली। यह मामला 23.36 लाख रुपये से संबंधित है जिसे कथित तौर पर कर्मचारी के खातों में जमा नहीं किया गया। उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शदाक्षरा गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किया गया है। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। उथप्पा पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योगदान में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। यह मामला 23.36 लाख रुपये से संबंधित है जिसे कथित तौर पर कर्मचारी के खातों में जमा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि उथप्पा सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्य किया है और वहीं से धोखाधड़ी हुई है।

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारी: साल भर पहले संभावित उम्मीदवारों की खोज
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा, लड़कियों को फ्री पिज्जा का झांसा।
गुजरात में 9 साल बाद सही हुआ पैसा, 10,000 के ATM विड्रॉल में मिली गड़बड़ी का मुआवजा 3.28 लाख
मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की प्रेमी से मिलने, पुलिस ने किया बरामद