अमेरिका बोला- ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की क्षमता
-
ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर पर मिसाइल दागी
तेहरान/तेल अवीव। अमेरिका का मानना है कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने की पूरी क्षमता रखता है। व्हाइट हाउसकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई आदेश दे दें, तो ईरान कुछ ही हफ्तों में परमाणु बम बना सकता है। लेविट ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। अब बस उन्हें अपने नेता के हां कहने भर की देर है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान ऐसा करता है, तो इससे सिर्फ इजराइल नहीं, बल्कि अमेरिका और पूरी दुनिया की सुरक्षा को खतरा होगा। ईरान और इजराइल जंग के सात दिन पूरे हो चुके हैं। ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर पर लगातार दूसरे दिन मिसाइल हमला किया। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक ईरान की एक मिसाइल अपार्टमेंट ब्लॉक के ठीक बाहर गिरी, जिससे कई कारों में आग लग गई। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। शुक्रवार सुबह ईरान के मिसाइल हमले के बाद बीर्शेबा शहर में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। 7 दिन की लड़ाई में अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हैं।

बिहार में जहरीली शराब ने ली 7 जानें
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय