आलीराजपुर। 
राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर और आलीराजपुर में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती मनाई जा रही है। सीएम मोहन यादव सुबह 11:25 पर आलीराजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा और छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का जिक्र किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'कल जोरदार झाड़ू लगी है कांग्रेस की। जनता चाहती है, ये राजकुमार को घर भेजना पड़ेगा, पप्पू की चप्पू-टप्पू सब बंद होने वाली है। आलीराजपुर में सीएम डॉ. मोहन ने ₹49.73 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 194.78 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, 'छीतू सिंह किराड़ को कांग्रेस ने कभी याद नहीं किया। उन्होंने साल 1882 में अंग्रेजों के खिलाफ 7000 आदिवासी भाइयों-बहनों की फौज खड़ी कर दजी थी।
जबलपुर में क्रांति गौड़ को सीएम देंगे 1 करोड़
जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम मोहन यादव मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा निवासी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल, जनजातीय मंत्री विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। क्रांति गौड़ ने महिला वर्ल्ड कप में 9 विकेट हासिल किए थे।