• अधिकतम 10 घंटे का नियम है 
  • DGCA की चेतावनी- अब गलती न हो

नई दिल्ली। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलटों के ड्यूटी ऑवर्स उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया को चेतावनी जारी की है। मामला दो इंटरनेशनल फ्लाइट से जुड़ा है। दरअसल मई में बेंगलुरु और लंदन के बीच चलने वाली दो फ्लाइट्स में पायलट ने 10 घंटे से ज्यादा विमान उड़ाया, जो नियमों के खिलाफ है। जून में DGCA ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि DGCA से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को बताया कि, एयरलाइंस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
एयरलाइंस बोली- एयर स्पेस बंद होने से दिक्कत हुई थी
एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, एअर इंडिया को दो लंबी दूरी की उड़ानों में रोस्टरिंग से जुड़ी समस्याओं के संबंध में DGCA का एक लेटर मिला था। हालांकि उस वक्त बॉर्डर इलाकों में एयर स्पेस बंद होने के चलते ये दिक्कत आई थी। बाद में हमने नियमों का पूरी तरह से पालन किया।