अहमदाबाद विमान हादसा, अमेरिकी कंपनी भी जांच में जुटी
घटनास्थल का दौरा किया; अबतक 125 शवों के DNA मैच हुए
83 शव परिजन को सौंपे गए
अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का सोमवार रात करीब 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया। गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री-राज्यपाल समेत कई लोग शामिल हुए। अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब तक 125 शवों के DNA मिल चुके हैं। सोमवार रात तक 83 शव उनके परिजनों को सौंपे गए। जो लोग परेशान हो रहे हैं उनके लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग अमेरिका में बना था। इसलिए अमेरिकी एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी हादसे की जांच में जुट गई है। उसने घटनास्थल का दौरा भी किया। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), ब्रिटेन की एयर एक्सीडेंट्स इनवेस्टिगेशन ब्रांच (AAIB, UK), अमेरिकी फेडरल एविएशन एजेंसी (FAA), बोइंग कंपनी, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी जांच कर रहे हैं। सोमवार को प्लेन का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद हुआ। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) बरामद हुआ था। प्लेन का ब्लैक बॉक्स भी बीके अस्पताल के हॉस्टल की छत से बरामद किया जा चुका है। इन सभी की जांच जारी है।

नए चेहरों के साथ योगी कैबिनेट की पहली मीटिंग, पिछड़ा वर्ग आयोग को मिल सकती है मंजूरी
मतदाता सूची विवाद पर बढ़ी हलचल, ESC के पत्र का ECI ने नहीं दिया जवाब
V. D. Satheesan बने केरल के मुख्यमंत्री, कांग्रेस-सहयोगी दलों के विधायक ले रहे शपथ
सुरक्षा सतर्कता के बावजूद बड़ी वारदात, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बने लुटेरों का निशाना
हाईवे पर भीषण भिड़ंत से मचा कोहराम, लखीमपुर खीरी में नौ की मौत
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, बिना लिगेचर मटेरियल के दे दी PM रिपोर्ट