सीधी के छात्रावास से वार्डन के बाद रसोइयों को हटाया
-
निरीक्षण में शिकायतें मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
- छात्रावास निरीक्षण में निकली खामियाँ, वार्डन और रसोइए हटाए गए।
- छात्राओं ने शिकायत में बताया-भोजन खराब, विरोध करने पर मिलता है अपमान।
- पूनम द्विवेदी को मिला छात्रावास का नया प्रभार, छात्राओं ने जताई राहत।
सीधी। जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत अमिलिया में छात्रावास के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। जिसमें वार्डन को हटाने के बाद अब रसोइयों को भी हटा दिया गया है। वहीं पूनम द्विवेदी को प्रभार मिला है। रविवार के दिए जिला शिक्षा अधिकारी सहित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य जांच करने पहुंचे थे। जिसमें कई कमियां भी सामने आई हैं। मालूम हो कि छुट्टी के दिन भी रविवार को निरीक्षण करने डीईओ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान छात्राओं के द्वारा बताया गया कि यहां खाना भी अच्छा नहीं मिलता। हम लोग शिकायत करते हैं तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत पुलिस थाना अमिलिया में भी की जा चुकी है। कलेक्टर के निर्देश पर कल अवकाश के दिन भी ये कार्यवाही हुई है। जहां कि जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह, बीईओ इंद्रसेन त्रिपाठी, प्रौढ़ शिक्षा के तिवारी, प्राचार्य सीपी तिवारी पहुंचे थे।
रातों रात पूनम को मिला प्रभार
जैसे ही प्रभार ज्योत्सना मैडम को मिला उन्होंने रात को अपना प्रभार वापस कर दिया था और आज सूत्रों की जानकारी के अनुसार पूनम द्विवेदी को प्रभार दिया गया है। पूरे मामले को लेकर अभिभावकों सहित छात्रों से पूंछतांछ जांच कमेटी द्वारा की गई है। इसके साथ ही अन्य मामलों को लेकर भी जांच की जा रही है।
कार्यवाही से छात्रावास की छात्राओं में दिखी खुशी
इस कार्यवाही को लेकर छात्रावास की छात्राओं ने खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि एक छात्रा के साथ तत्कालीन वार्डन द्वारा मारपीट की घटना की गई थी। जिस वजह से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा तत्काल जांच करने के लिए निर्देश जारी किया गया था। कल रविवार को कमेटी द्वारा जांच किया गया। जिस पर नियम के तहत जो दोषी थे उन पर कार्यवाही हुई है। जिस वजह से छात्राओं ने खुशी जाहिर की है कि अब शायद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को प्रताडित नहीं किया जाएगा एवं स्वरुचि भोजन उपलब्ध हो सकेगा।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच