एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना
इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी,
-
टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया
बेंगलुरु । कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को अपने बयान में बताया कि मैंने यूट्यूब वीडियो देखकर सोना छिपाना सीखा था। रान्या को 14.2 करोड़ रुपए की गोल्ड तस्करी केस में गिरफ्तार किया गया है। रान्या ने ये भी बताया कि तस्करी (स्मगलिंग) के लिए मुझे अनजान नंबरों से कॉल आते थे। ये पहली बार था, जब मैं सोना दुबई से बेंगलुरु लेकर आई थी।रान्या के मुताबिक सोने को अपने शरीर से चिपकाने के लिए मैंने एयरपोर्ट पर ही क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी था। सोना प्लास्टिक चढ़े दो पैकेटों में था। उसे छिपाने के लिए टॉयलेट में जाकर सोने के बिस्किट्स शरीर से चिपका लिए।
अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था सोना
बेंगलुरु में तस्करी का सोना किसे देना था, ये पूछने पर रान्या ने बताया, 'मुझे सोना एक अज्ञात व्यक्ति को देने के लिए एयरपोर्ट टोल गेट के बाद सर्विस रोड पर जाने के लिए कहा गया था। सिग्नल के पास एक ऑटो रिक्शा में सोना रखना था, लेकिन मेरे पास ऑटो रिक्शा का नंबर नहीं था।' रान्या के फोन और लैपटॉप से डेटा के आधार पर रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) तस्करी गिरोह को ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, रान्या ने अनजान नंबर से कॉल करने वाले को पहचानने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी तरह से यकीन नहीं है कि मुझे किसने कॉल किया। कॉल करने वाला अफ्रीकी-अमेरिकन लैंग्वेज में बात करता था। सोना सौंपने के बाद वह तुरंत चला गया। मैं उससे फिर कभी नहीं मिली। वह आदमी करीब 6 फीट लंबा और गोरा था।'
कर्नाटक सरकार ने CID जांच रद्द की
इधर, कर्नाटक सरकार ने बुधवार यानी 12 मार्च को रान्या राव सोना तस्करी मामले में कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों की चूक की जांच करने के अपने निर्देश को रद्द कर दिया। इस जांच का आदेश 10 मार्च की रात को दिया गया था।

राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद