आचार्य विद्यासागर महाराज स्मृति दिवस का आयोजन
- विधानसभा में सीएम, स्पीकर हुए शामिल
- 25 किताबों का विमोचन
भोपाल। राजधानी भोपाल में विधानसभा परिसर में पहली बार किसी जैन संत का स्मृति दिवस का आयोजन हो रहा है। आचार्य विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद आलोक शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित 25 किताबों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम आचार्य विद्यासागर के नाम पर करने की मांग की। सीएम ने मंच पर बैठे आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन (पैर धोए) किया।
शोभा यात्रा निकली
इस मौके पर दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा रोशनपुरा चौराहा, मालवीय नगर, बिरला मंदिर होते हुए विधानसभा पहुंची।