जौनपुर में हादसा...पांच की मौत, 17 यात्री घायल
- ड्राइवर ने अचानक घुमाई रोडवेज बस, ट्रक से भिड़ंत
जाैनपुर। बनारस से शाहगंज जा रही एक यात्री बस और जौनपुर की ओर आ रहे एक ट्रक के बीच मंगलवार की रात्रि भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक दो वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा शाहगंज मार्ग पर हुआ। गुरैनी पेट्रोल पम्प के समीप हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही के चलते बस दाहिनी ओर चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की गलती सामने आ रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब